Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After failing to rape her, he crushed her head with a brick and then strangled her

Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म में नाकाम रहने पर ईंट से कुचला था बालिका का सिर, फिर दबाया था गला

Thu, 19 Nov 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
After failing to rape her, he crushed her head with a brick and then strangled her
गोला पुलिस की गिरफ्त में ईंट भट्टे पर काम करने वाले श्रमिक की मासूम बेटी की हत्या का आरोपी। स्र
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे पर छह वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन

विरोध करने पर ईंट से सिर पर वार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले परिवार की बालिका नौ नवंबर की शाम भट्ठे के गेट के सामने से लापता हो गई थी। अगले दिन 10 नवंबर को उसका शव पड़ोस के गन्ने के खेत में मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना बताया गया था। पुलिस ने घटना के करीब 10 दिन बाद इस्लामनगर कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय जीशान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित राय के मुताबिक, आरोपी बालिका को गलत नीयत से खींचकर ले गया था। उसने दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन बालिका के चीखने पर पहले ईंट से उसके सिर पर वार किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

हालांकि, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अग्रिम जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हत्या के आरोप में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed