फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

लापता किशोर का शव मिला, परिजन ने लगाया जाम

Tue, 24 Aug 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
अरमान फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
फरधान (लखीमपुर खीरी)। गांव लालपुर से चार दिन से लापता 16 वर्षीय अरमान मोहम्मद का क्षत - विक्षत शव गन्ने के खेत में मिला। नाराज परिजन ने पीलीभीत-बस्ती हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरविंद वर्मा और एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह के समझाने पर जाम खुला। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर नामजद पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी यासीन अली सुबह करीब सात बजे गन्ने के खेत में जानवरों के लिए पत्ती तोड़ने गए थे। वहां क्षत-विक्षत शव देखकर वह उल्टे पैर गांव लौट आए और लोगों को इसकी जानकारी दी। किशोर का सिर सड़ चुका था, बायां हाथ भी गायब था और दाएं हाथ की केवल हड्डी ही शेष रह गई थी। कपड़ों से ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के इस्माइल के पुत्र अरमान मोहम्मद के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन अड़ गए। उन्होंने शव उठाने नहीं दिया। परिजन मौके पर एसपी और अन्य अधिकारियों को बुलाकर जांच और कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में परिजन ने पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी के बाद करीब एक घंटा बाद मौके पर सीओ सिटी अरविंद वर्मा और एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह पहुंचे और परिजन को समझाकर रास्ता खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता इस्माइल ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

-
रंजिश में की गई अरमान की हत्या
फरधान। अरमान 19 अगस्त से लापता था। परिजन ने बताया कि सूचना थाने में 20 अगस्त को दी गई, जिस पर पुलिस ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज कर ली उसके बाद पुलिस ने अरमान का पता लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं ली। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उनकी दूसरे पक्ष से मारपीट के मामले में रंजिश चल रही थी। इधर, आरोपी पक्ष ने भी नौ अगस्त को बहन को भगाने की मृतक के एक रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। अरमान के परिजन ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते अरमान की हत्या कर दी गई। सोमवार को अरमान का शव मिला तो मृतक के पिता इस्माइल की तहरीर पर पुलिस ने लालपुर गांव के ही विजय कुमार उर्फ कल्लू, बाबूराम वर्मा, बालकराम, रामनरेश और कुसुमा देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी फरधान विमल गौतम ने बताया कि मामले में गुमशुदगी के दर्ज मामले में एक महिला समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा तरमीम कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस पर लगाया तोड़फोड़ का आरोप
मृतक के चाचा रियासत अली का कहना है कि रविवार की शाम को गांव निवासी कल्लू उनसे गाली-गलौज की थी, जिसकी सूचना पुलिस को देने पर करीब एक घंटा बाद मौके पर पहुंचे सिपाही अंगद यादव और विमल रावत ने पीड़ित को ही डराया धमकाया। इसके बाद घर में तोड़फोड़ करते हुए चारपाई और कुर्सी तोड़ दी।
-
एक किमी लंबा जाम लगने से लोगों को हुई परेशानी
मृतक के परिजन के जाम लगाने सेलालपुर से आधारपुर गांव तक करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। इससे सुबह आफिस और अन्य कामों को जाने वालों को लोगों को काफी दिक्कत हुई।
-
घटनास्थल से 500 मीटर दूर जाकर खोजी कुत्ता हुआ वापस
लालपुर गांव में हुई हत्या के मामले में डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड के इंचार्ज सूर्य कुमार ने खोजी कुत्ते के साथ आसपास इलाके की छानबीन की। खोजी कुत्ता घटनास्थल से उत्तर में करीब पांच सौ मीटर दूर तक गया और भस्सू के खाली पड़े खेत तक जाकर कुत्ता वापस आ गया। टीम मौके से खून से सनी मिट्टी, घास व गन्ने की पत्ती को एक पॉलीथिन में भरकर साथ ले गई।

-
20 अगस्त को अरमान की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को शव मिलने पर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-अरविंद वर्मा, सीओ सिटी

चार दिन बाद अरमान का शव मिलने पर जाम लगाते परिवार वाले। संवाद

चार दिन बाद अरमान का शव मिलने पर जाम लगाते परिवार वाले। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed