फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

गोला में कार से उतरकर भागी युवती, अफरातफरी

Mon, 04 Jan 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। रविवार को देर शाम अशोक चौराहे पर रुकी कार से उतरकर युवती को भागते देख अफरातफ री मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार सवार तीनों युवकों और युवती को कोतवाली ले आई। जांच में पता चला कि कार सवार एक व्यक्ति शराब पिये हुए था, युवती डरकर कार से उतरकर भागी थी। पुलिस ने युवती के पिता को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया और युवकों को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात एक कार अशोक चौराहे पर रुकी। कार के रुकते ही एक युवती उतरकर भागने लगी और उसे पकड़ने के लिए पीछे से कार सवार युवक भी दौड़ पड़े। यह देख अपहरण की कोशिश की आशंका से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार सवार युवकों और युवती को कोतवाली ले आई। पूछताछ में जिला पीलीभीत निवासी युवती ने बताया कि वह दो जनवरी को अपने भाई से नाराज होकर नानपारा अपने बहन बहनोई के यहां चली गई थी। उन्होंने अपने कुछ जानने वाले लोगों के साथ उसे भेज दिया और कहा कि यह लोग उसे पीलीभीत छोड़ देंगे, कार में एक व्यक्ति शराब पिये हुए था, जिससे उसे डर लगा। उसने नमकीन लेने के लिए कार रुकवायी और कार रुकते ही वह भाग निकली, कार में सवार लोगों ने जब मनाया तो उसने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। इतने में ही पुलिस आ गई और सभी को थाने ले आई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि युवती नानपारा निवासी रिश्तेदारों के परिचितों के साथ कार से अपने घर जा रही थी। रात में स्वयं को असुरक्षित महसूस करने पर वह कार से उतरी थी। पूरे मामले की जानकारी करने के बाद युवती को उसके पिता के सुपुर्द करने के साथ कार सवारों को भी छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed