{"_id":"5ff34c428ebc3e3db6082ae2","slug":"crime-lakhimpur-news-bly432542517","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की पिटाई से युवक का हाथ टूटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों की पिटाई से युवक का हाथ टूटा, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर के एक गांव में हमलावरों ने चोर बताकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका बायां हाथ टूट गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन हमलावरों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
गांव सिसौना निवासी प्रह्लाद गौतम ने बताया कि वह रात अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते पर वह दिलशाद उर्फ कालिया के घर के पास लगे नल पर पानी पीने लगा। आरोप है कि विपक्षी ने चोर..चोर कहकर शोर मचाया और गांव के ही तसौव्वर और छोटकन्न उर्फ जाहिर के साथ मिलकर जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों हमलावर हो गए और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों की पिटाई से उसका बायां हाथ भी टूट गया। वह किसी तरह से जान बचाकर भाग पाया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रभान यादव ने बताया कि घायल की तहरीर पर तीनों हमलावरों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद