{"_id":"5f9477a78ebc3e9b88175b3a","slug":"crime-lakhimpur-news-bly424576884","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह कर रहे दुराचार के आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह कर रहे दुराचार के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
निघासन। झंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में दुराचार के एक आरोपी को पुलिस ने निकाह करते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान भेजा है। युवक पर एक युवती ने करीब डेढ़ माह पहले दुराचार करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में थी।
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से फूलबेहड़ थाने के गांव के युवक ने एक साल तक शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और उसका यौनशोषण करता रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तब वह हिमाचल चल गया था। युवती ने करीब डेढ़ माह पहले निघासन कोतवाली में दुराचार समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब 14 दिन पहले युवती ने एक बच्ची को जन्म भी दिया। पुलिस उसकी काफी लंबे समय से तलाश कर रही थी। शनिवार दोपहर मिली सूचना पर पहुंचे झंडी चौकी इंचार्ज ने टीम के साथ एक गांव में छापा मारा और निकाह कर रहे आबिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। संवाद