फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग, प्रदर्शन, पुतला फूंका

Tue, 18 Aug 2020 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
crime
पलिया तहसील में ज्ञापन देने पहुंची महिलाएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां-बिजुआ। ईसानगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या से लोग नाराज है। सोमवार को घटना के विरोध में सामाजिक संगठनों व महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। पलियाकलां में महिलाओं की सुरक्षा की मांग उठाते हुए राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

पलिया में ऐपवा ने उठाई सुरक्षा की मांग
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय के नेतृत्व में काी संख्या में महिलाएं तहसील पहुंची और महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सूबे में महिलाओं और किशोरियों के साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं। अफसरों के तमाम दावों के बाद भी घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने दुष्कर्म व हत्या के मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने, पुलिस व्यवस्था में सुधार कर सत्ता के कठपुतली बनाने के बजाए आम जनता का निष्पक्ष काम करने और ईसानगर के पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। इस दौरान जय कुमारी, लल्ली देवी, आशा, भाना शर्मा, अजय शर्मा समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, जताया रोष
पलियाकलां किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सरखना पूरब गांव में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सरकार से इंसाफ की गुहार लगाते हुए अपराधियों पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
बिजुआ मां भारती सेवा संस्थान और रोट्रेक्ट क्लब भीरा के साथ कस्बे के तमाम युवाओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग की। रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य जय प्रकाश मिश्रा, मां भारती सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीपक पंडित ने कहा की आज प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। महिलाओं के प्रति अपराध आए दिन बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में जरूरी है कि दोषियों को जल्द फांसी की सजा मिले। इस मौके पर राहुल खन्ना, गुड्डू खन्ना, जीत मिश्रा, अमित पाल, नितिन अग्रवाल, विकास राठौर, जितेंद्र, पीयूष अग्रवाल, रवि, नदीम अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed