फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If the fever does not subside within 48 hours, consult a doctor

Lakhimpur Kheri News: 48 घंटे में बुखार न उतरे तो चिकित्सक से लें परामर्श

Sat, 05 Sep 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
If the fever does not subside within 48 hours, consult a doctor
जिला अस्पताल में बनाया गया इन्फ्लुएन्जा वार्ड। संवाद
लखीमपुर/ओयल। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। बदलते मौसम में बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी होने पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक, 24 से 48 घंटे में सुधार न हो तो चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। सामान्य बुखार समझकर खुद दवा लेने से बचें।
मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में शनिवार को 196 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। पहली मंजिल पर दस बेड का इन्फ्लूएंजा वार्ड बनाया गया है। तीसरे तल पर आइसोलेशन वार्ड और ग्राउंड फ्लोर पर फ्लू काउंटर शुरू किया गया है। यहां मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला महिला अस्पताल में भी फीवर मरीजों के लिए पूछताछ काउंटर और चिकित्सक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी डॉ. अंशुल गुप्ता ने बताया कि मौसमी जुकाम, खांसी, बुखार, हाथ-पैर व सिर में दर्द होने पर 24 से 48 घंटे में सुधार न हो तो कुशल चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed