{"_id":"5f0b3ccf8ebc3e639315fe43","slug":"crime-lakhimpur-news-bly412503746","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की मिलीभगत से हुई थी मुनीम से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की मिलीभगत से हुई थी मुनीम से लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चपरतला-मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर के मुनीम से 2.27 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पिकअप चालक की मिलीभगत से शाहजहांपुर के तीन बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने लूटे गए दो लाख रुपये, मोबाइल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शाहजहांपुर के एक नमकीन कारखाने का मुनीम संजीव कुमार गुप्ता नमकीन लेकर शुक्रवार की सुबह भाड़े की पिकअप लेकर गोंडा गया था। नमकीन बेचकर वह घर लौट रहा था। मैगलगंज कसबे के बाहर एक ढाबे के पास रात करीब 10 बजे चालक ने पिकअप रोक दी और लघुशंका करने चला गया। इसी बीच तीन बदमाश मुनीम के पास पहुंच गए और उसका बैग लूटने की कोशिश करने लगे। मुनीम ने कई बार शोर मचाते हुए चालक को आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं आया। बदमाशों ने मुनीम की पिटाई कर 2.27 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग और मोबाइल लूट लिया और पैदल ही भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंचे सीओ शीतांशु कुमार ने चालक विशाल निवासी हथौड़ा बुजुर्ग थाना रोजा जिला शाहजहांपुर से पूछताछ की। शक होने पर पुलिस उसे थाने लाई और कड़ाई से पूछताछ की। पिकअप चालक विशाल ने पुलिस को लूटपाट में शामिल बदमाशों के नाम बताए और कहा कि उसने अंडरपास के पास गाड़ी की गति काफी कम कर दी थी। वहीं पर मौजूद तीनों साथी पिकअप में पीछे बैठ गए थे। पिकअप चालक की निशानदेही पर पुलिस ने गांव हथौड़ा बुजुर्ग (शाहजहांपुर) निवासी आफताब अली उर्फ अल्ताफ, मोहम्मद गुलफाम उर्फ लल्ला और फैसल बाबू को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो लाख रुपये, दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चार तमंचे, आठ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।