{"_id":"5ed690568ebc3e902c2094ea","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4078962172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने के चक्कर काट रही सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने के चक्कर काट रही सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीओ सिटी दफ्तर से लेकर कोतवाली सदर के छह दिनों से चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। मंगलवार को पीड़िता एसपी से मिली और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कोतवाली सदर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 26 मई की शाम उनकी पुत्री को उसकी सहेली बर्थडे पार्टी में शामिल होने जाने की बात कहकर बुला ले गई थी। पुत्री जब देर रात तक वापस नहीं आई तो सहेली से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह तो उसे बर्थडे पार्टी में छोड़कर चली आई थी। उन्होंने कोतवाली जाकर जानकारी दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगले दिन सुबह एक युवक पुत्री को लेकर घर आया। बाद में पुत्री ने मां को आपबीती बताई। कहा कि सहेली उसे मालगोदाम के पास ले गई थी। जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बाद में पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पिता का कहना है कि वह पुत्री को लेकर कोतवाली सदर पहुंचे और तहरीर दी। छह दिन बाद भी न तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और न हीं पुत्री का मेडिकल परीक्षण कराया। मंगलवार को पीड़िता परिवार वालों के साथ एसपी पूनम से मिली और पूरी घटना बताई। एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।