{"_id":"5ea9bb328ebc3e907c684cbc","slug":"crime-lakhimpur-news-bly404264487","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में स्टॉक किया पीडीएस का 45 बोरी अनाज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में स्टॉक किया पीडीएस का 45 बोरी अनाज बरामद
विज्ञापन
crime
मितौली (लखीमपुर खीरी)। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मंगलवार की रात गांव मीरपुर, गंगारामपुर में एक घर पर छापा मारकर कालाबाजारी के लिए स्टाक किए गए 45 बोरी अनाज को बरामद कर लिया, जिसमें 40 बोरी चावल और पांच बोरी गेहूं है। यह अनाज पीडीएस का बताया जा रहा है, जो किसी कोटेदार से खरीदा गया था। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक सर्वेश शर्मा ने मकान मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मितौली में पीडीएस के अनाज की कालाबाजारी की जानकारी कई दिनों से तहसील प्रशासन को मिल रही थीं। एसओ अनिल सैनी ने बताया कि मंगलवार की रात वह हमराहियों के साथ लॉकडाउन के अनुपालन में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मीरपुर, गंगारामपुर गांव के एक मकान में अवैध रूप से सरकारी राशन का स्टॉक किया जा रहा है। सूचना तुरंत एसडीएम को दी। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक और पुलिस के साथ मीरपुर गांव में अली मोहम्मद के घर छापा मारा। यहां पर अवैध रूप से सरकारी राशन का स्टॉक मिला। मौके से 40 बोरी चावल और पांच बोरी गेहूं बरामद किया गया। एसओ ने बताया कि अली मोहम्मद ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि यह अनाज पुत्तू लाल और राजू का है, जो मेरे यहां रख गए हैं। जांच में अनाज पीडीएस का पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने एसडीएम दिग्विजय सिंह के माध्यम से रिपोर्ट डीएम को भेजी, जिस पर डीएम ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति दी। पूर्ति निरीक्षक सर्वेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अली मोहम्मद निवासी मीरपुर गंगारामपुर, पुत्तू लाल और राजू पता अज्ञात के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बरामद अनाज को गोदाम प्रभारी आदीश शर्मा की सुपुर्दगी में दिया गया है।