{"_id":"5ea9b9da8ebc3e90896a186a","slug":"crime-lakhimpur-news-bly404264232","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हजार लीटर लहन नष्ट, छह सौ लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ हजार लीटर लहन नष्ट, छह सौ लीटर शराब बरामद
विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर सांसिया कॉलोनी में छह सौ लीटर शराब बरामद कर आठ हजार किलो लहन नष्ट कर दिया। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया, जिनको निजी मुचलके पर बाद में रिहा कर दिया। सात लोग फरार हो गए, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण बरामद कर भट्ठियों को जेसीबी से तोड़ डाला।
ग्राम पंचायत सुआबोझ के ग्राम राजामंडी के पास सांसिया कॉलोनी है। यहां कई दिनों से अवैध शराब का धंधा हो रहा है। पुलिस अक्सर यहां दबिश देती है, लेकिन अगले दिन से यहां फिर शराब बनने लगती है। इस बार एसपी पूनम के निर्देश पर सीओ रविंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस वालों ने दबिश दी। पुलिस ने गड्ढों में भरा आठ हजार लीटर लहन नष्ट कराया तो तमाम शराब की भट्ठियां तुड़वा दीं। छह सौ लीटर शराब, शराब बनाने के उपकरण और भट्ठियों में जलने वाली कई ट्रॉली लकड़ी भी बरामद की। घंटों चली इस कार्रवाई के बाद पुलिस लौटी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शराब बनाने के आरोप में सांसिया कॉलोनी निवासी तीन महिलाओं को महिला पुलिस की मदद से हिरासत में लिया गया, बाद में तीनों को थाने से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। शराब बनाने के आरोपी वेद प्रकाश उर्फ बेदू, सोनू, मोनू, आतिश उर्फ गोलू, अमरजीत उर्फ पाले, राहुल और शकील पुत्र हरबट मौके से फरार हो गए। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।