फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, मारपीट में महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Wed, 01 Jan 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
crime
एसआई की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज , मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मोहम्मदी। गांव असौवा में दबिश देने गई पुलिस टीम पर धोखाधड़ी के आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने हमला कर उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे महिला आरक्षी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मोहम्मदी पुलिस ने दो दिसंबर 2018 को एक ट्रक पकड़ा था। जिसमें बड़ी संख्या में नकली अंग्रेजी शराब की कई पेटियां बरामद की थीं। इस मामले में मोहम्मदी पुलिस ने कोतवाली के गांव असौवा निवासी राजीव सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले की जांच सीओ बिसवां समर बहादुर सिंह (सीतापुर) को सौंपी गई थी। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि राजीव सिंह फरार था। पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। सीओ बिसवां के आदेश पर सोमवार की रात मोहम्मदी कोतवाली के एसआई देवकरन शर्मा, सिपाही जितेंद्र सिंह, राहुल गिरि, सतेंद्र सिंह, अमित चौधरी, महिला आरक्षी नेहा यादव, शैली के साथ गांव असौवा में वांछित राजीव सिंह के घर पर दबिश दी। इससे गुस्साए राजीव सिंह, पत्नी रेनू, पुत्री ज्योति, भाई सलिंदर और उसकी पत्नी अर्चना सिंह ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। इस मारपीट में महिला सिपाही नेहा यादव व सिपाही अमित यादव घायल हो गया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही कोतवाली से फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर राजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एसआई देव करन शर्मा की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस गिरफ्तार राजीव सिंह का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम दबिश देने गई थी, जहां पर उसके साथ मारपीट की गई है। मारपीट में महिला आरक्षी रेनू यादव व सिपाही अमित चौधरी को चोटें आई हैं। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार यादव सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed