फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

महिला पुलिस चौकी के पास वन स्टॉप सेंटर में हुई चोरी

Wed, 01 Jan 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime
-एसपी बंगले के पास हुई वारदात, रात में नहीं थी महिला आरक्षी
विज्ञापन

-100 मीटर दूर है जेल गेट पुलिस चौकी
लखीमपुर खीरी। एसपी बंगले के पास स्थित महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित आपकी सखी वनस्टॉप का रात में चोरों ने ताला तोड़ दिया और प्रशासक के कमरे में रखी एलईडी, कंप्यूटर, मॉनीटर आदि सामान उठा ले गए। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। जबकि प्रशासक के कक्ष के बराबर में रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का भी कक्ष है।
एसपी बंगले से थोड़ी ही दूरी पर लोहिया भवन के पीछे महिला कल्याण विभाग द्वारा आपकी सखी वन स्टॉप सेंटर दो महीने पहले खोला गया। इस सेंटर में प्रशासक कक्ष के बगल में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का कक्ष भी है। जिसका मुख्य उद्देश्य महिला अपराधों से संबंधित पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग करना है। महिला कल्याण अधिकारी और प्रभारी सेंटर प्रबंधक आर्यमित्रा विष्ट ने बताया कि सोमवार की रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर कैंपस के अंदर घुस आए, चोरों ने दो सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। साथ ही उनके कक्ष का ताला तोड़कर एक एलईडी, डिवाइस, चार सीसीटीवी कैमरा, रूम हीटर, कंप्यूटर, मॉनीटर आदि चोरी करके ले गए। सुबह जब वह कार्यालय पहुंची तो चोरी की जानकारी मिली। जिस स्थान पर वारदात हुई उससे 10 कदम की दूरी पर एसपी बंगला व 100 मीटर की दूरी पर जेलगेट पुलिस चौकी है। उन्होंने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज एक माह की ट्रेनिंग पर, सिपाही नगदारद
लोहिया भवन के पीछे पुराने केंद्रीय विद्यालय में आपकी सखी वन स्टॉप सेंटर पर महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी है। महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा विष्ट ने बताया कि चौकी प्रभारी श्रृद्धा सिंह एक महीने की ट्रेनिंग पर बाहर हैं। हेड कांस्टेबल समेत पांच महिला सिपाही चौकी पर तैनात हैं। जिनमें से दो अवकाश पर हैं। चौकी पर दिन और रात दोनों पहर ड्यूटी रहती है। उन्होंने रात में महिला सिपाहियों के चौकी पर न होने की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में लापरवाही मिलने पर महिला आरक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विजय आनंद, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed