{"_id":"5d93a7df8ebc3e016d631829","slug":"crime-lakhimpur-news-bly378501378","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में नौकरी करने गए क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में नौकरी करने गए क्लीनर की मौत
विज्ञापन
पलियाकलां। बेहननपुरवा गांव से राजस्थान में क्लीनर की नौकरी करने गए युवक को टायर बदलते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। राजस्थान में वह काफी दिन से ट्रक पर नौकरी करता था।
क्षेत्र के बेहननपुरवा निवासी नसीरुद्दीन का 18 वर्षीय पुत्र कासिब बीते कई महीनों से ट्रक पर क्लीनर था। हाल ही में उसका ट्रक राजस्थान किसी काम से गया था। ट्रक में क्लीनर भी साथ था। राजस्थान में ही किसी जगह रास्ते में ट्रक का टॉयर पंचर हो जाने पर क्लीनर स्टपनी लगाकर टॉयर बदलने लगा। उसी समय पीछे से किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया। राजस्थान से मंगलवार को मृतक का शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया है।