फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

लाखों की ब्राउन शुगर समेत एक को पकड़ा

Mon, 23 Sep 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime
गौरीफंटा। एसएसबी और कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम संयुक्त चेकिंग के में थारूग्राम सेढ़ाबेढ़ा के पास एक थारू युवक को साढ़े बारह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है। अभी चार दिन पहले बॉर्डर पर बड़ी मात्रा में चरस की बरामदगी हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को कोतवाल रमेश चंद्र के नेतृत्व में गौरीफंटा मार्ग पर कुंआ नंबर चार के सिंगाहिया सेढ़ा बेढ़ा ग्राम के पास एसआई सत्यवीर सिंह, सिपाही और एसएसबी के मोहित कुमार, योगेश कुमार, सुनील कुमार गोयल आदि जवान चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गौरीफंटा की ओर एक थारू युवक जाता दिखाई दिया। उसको रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 12.5 मिलीग्राम ब्राउन शुगर मिली। उसने पूछताछ में अपना नाम व पता प्रभात कुमार राना पुत्र कल्लू राम राना निवासी बजाही ग्राम कोतवाली गौरीफंटा खीरी बताया। पुलिस ने ब्राउन शुगर की कीमत लाखों की बताई है। उसका सीजर बना कर पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया है। अभी 19 सितंबर को एसएसबी और पुलिस ने करीब 15 किलो चरस और हशीश ऑयल पकड़ा था, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब तीन करोड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed