फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

जंगल में अवैध लकड़ी कटान में एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरा फरार

Fri, 02 Aug 2019 06:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
crime
बांकेगंज दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मझगई रेंज अंतर्गत वन कर्मियों ने साखू लकड़ी का अवैध कटान करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने मौके से बरामद एक बाइक को सीज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत चालान काटा है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि मझगई रेंजर राम मिलन वन कर्मियों की टीम के साथ बुधवार की रात जंगल गश्त कर रहे थे। इस दौरान वन कर्मियों को नौनिया वन ब्लॉक में साखू लकड़ी के अवैध कटान की आवाज सुनाई दी। वन कर्मियों के ललकारने पर अंधेर का फायदा उठाते हुए एक लकड़कट्टा फरार हो गया। जबकि गांव टिगनहिया निवासी श्रवण मिश्रा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से फरार हुए आरोपी की पहचान बम्हनपुर निवासी दुर्गेश गुप्ता के रूप में हुई है। डीडी ने बताया कि मौके से गिरफ्तार आरोपी श्रवण मिश्रा के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस काटकर जेल भेज दिया गया है। साथ ही बरामद बाइक को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार हुए आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed