{"_id":"5d432a1f8ebc3e6cd05ac0a7","slug":"crime-lakhimpur-news-bly370895297","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिकेट के पास चोरों ने लगाई सेंध 70 हजार की नकदी, जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पिकेट के पास चोरों ने लगाई सेंध 70 हजार की नकदी, जेवर उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिया। गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र में मूड़ासरावान पिकेट के पास बुधवार की रात चोरों ने एक मकान में नकब लगा दिया। चोर घर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी समेत ढाई लाख रुपये के जेवर ले गए।
ग्राम हिकमतनगर निवासी सुभाष का मूड़ासरावान पिकेट के पास मकान है। सुभाष ने बताया कि वह बुधवार की रात अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में चोरों ने मकान में सेंध लगा दी और घर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी सहित करीब ढाई लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह पत्नी रंजीता देवी उठीं और ताला खोला तो देखा एक कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और उसकी दीवार में सेंध लगी हुई थी। यह देख वह सन्न रह गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो पास के बाग में बक्से आदि खाली पड़े मिले। मकान मालिक ने मुड़ा पुलिस पिकेट के सिपाहियों को सूचना दी। गोला कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक गोला डीपी तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।