फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crackdown on adulteration: Samples collected at Bhira and Chandan Chowki

मिलावट पर शिकंजा : भीरा व चंदन चौकी में भरे नमूने

Sun, 01 Mar 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on adulteration: Samples collected at Bhira and Chandan Chowki
पलिया तहसील क्षेत्र के चंदनचौकी में नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत: टीम
पलियाकलां। होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को भीरा और चंदन चौकी क्षेत्र में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

डीओ बृजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम सबसे पहले भीरा बाजार पहुंची। यहां एक दुकान से रंगीन कचरी का नमूना लिया गया। मिलावट की आशंका पर करीब 900 रुपये कीमत की 18 किलो कचरी को मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके बाद दूसरी दुकान से बेसन का नमूना भरते हुए 3420 रुपये मूल्य का 38 किलो बेसन जब्त किया गया।
विज्ञापन

भीरा में कार्रवाई के बाद टीम चंदन चौकी पहुंची, जहां एक दुकान से रिफाइंड तेल, दूसरी से सूजी और तीसरी से मैदा का नमूना लिया गया।
कार्रवाई का असर यह रहा कि टीम की गाड़ी देखते ही कई दुकानदार शटर गिराकर इधर-उधर हो गए। अभियान में फूड इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार और नत्थू कुशवाहा भी शामिल रहे। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed