फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Counting of votes: Force will be present at every nook and corner

मतगणना : चप्पे-चप्पे पर रहेगी फोर्स

Tue, 04 Jun 2024 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes: Force will be present at every nook and corner
मतगणना बैठक को संबोधित करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व मौजूद एसपी गणेश प्रसाद साहा। संवाद
लखीमपुर खीरी। स्थानीय पुलिस लाइन के प्रांगण में सोमवार की शाम आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मतदान कर्मियों को निर्धारित समय पर मंडी परिसर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हर राउंड की जानकारी मीडिया कर्मियों को दी जाएगी। मंडी परिसर में कर्मचारियों के बैठने, पेयजल के इंतजाम किए गए हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने फोर्स की ब्रीफिंग में कहा कि सभी ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचे। अनुशासन में रहकर अपनी ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मतगणना केंद्र पर अग्निशमन, एंबुलेंस और चिकित्सा दल, अतिरिक्त क्यूआरटी व रिजर्व टीमें लगाई हैं। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा पश्चिमी, समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed