फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona vaccination derailment due to movement of contractual employees

कोविड-19- टीकाकरण रफ्तार पर संविदा कर्मियों के आंदोलन से लगा ब्रेक

Tue, 07 Dec 2021 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination derailment due to movement of contractual employees
जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए लगी लाइन।
विभिन्न मांगों को लेकर सात दिन से चल रहा है कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

30 नवंबर से पांच दिसंबर तक सिर्फ 60 हजार का हुआ टीकाकरण
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल से टीकाकरण अभियान बेपटरी हो गया है। कार्य बहिष्कार से पहले रोजाना जहां करीब 25 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा था, वह अब घटकर मात्र 10 हजार ही रह गया है। ऐसे में देश में ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच प्रभावित टीकाकरण अभियान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है।
कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ। पहले बुजुर्ग, बीमार और फिर युवा। इसके लिए जिले का लक्ष्य 27,10,966 निर्धारित हुआ, जिसे पूरा करवाने के लिए अधिकारी पूरी मेहनत कर रहे थे। इसी बीच संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार ने टीकाकरण अभियान पर ग्रहण लगा दिया। हड़ताल शुरू होने से पहले यानी 29 नवंबर तक जिले के 288 केंद्रों पर रोजाना 25000 लोगों के वैक्सीन लग रह थी। मगर इन दिनों चल रही हड़ताल के दौरान बमुश्किल दस हजार लोगों का ही प्रतिदिन टीकाकरण हो पा रहा है।
विज्ञापन

कोसों दूर है दूसरी डोज का टीकाकरण लक्ष्य
जिले में 27,10,966 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। अब तक सिर्फ 21,33,642 को प्रथम और 6,90,322 लोगों के ही दूसरी डोज लग सकी है। पहली डोज लगवाने वालों का प्रतिशत जहां 79 है तो वहीं दूसरी डोज मात्र 25 प्रतिशत लोगों के ही लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल से पहले
24 से 29 नवंबर तक वैक्सीनेशन करीब डेढ़ लाख

कार्य बहिष्कार के बाद
30 से पांच दिसंबर तक वैक्सीनेशन करीब 60 हजार

जिले में वैक्सीनेशन अभियान काफी तेज गति से हो रहा था। मगर, संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से इस पर ब्रेक लग गया। करीब 60 प्रतिशत कर्मियों के हड़ताल पर होनेे के बावजूद पिछले छह दिन में करीब 60 लोगों का टीकाकरण हुआ। दूसरी डोज लगवाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. आरपी दीक्षित, एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed