फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona: Locked in the ward of the district hospital

कोरोना : जिला अस्पताल के वार्ड में लटका ताला

Sun, 24 Dec 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corona: Locked in the ward of the district hospital
एमसीएच विंग के जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड वार्ड में पड़ा ताला-संवाद
लखीमपुर खीरी। कोरोना की दूसरी लहर का मंजर अब भी किसी के जहन से उतरा नहीं है, कि नए वैरियंट ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। भारत के कुछ राज्यों के अलावा नेपाल में भारत से लौटे दो लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीमा पर जहां निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, जिले में अभी इसको लेकर कोई अलर्ट नहीं दिख रहा है। जिला अस्पताल में बनाए गए रूम में ताला लटका है।
विज्ञापन

पहले जिला अस्पताल में दस से ज्यादा बेडों का एक वार्ड कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित किया गया था लेकिन अभी उसमें ताला लटका हुआ है। ऐसे में यदि कोरोना का कोई मामला निकल जाता है तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के पास मुकम्मल तैयारियां न होेने की वजह से स्थित बिगड़ हो सकती है। फिलहाल चिकित्सक इस नए वैरिएंट को जानलेवा नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन


न के बराबर हो रही कोरोना की जांच
विलोबी मेमोरियल हाल में कोरोना की जांच कराई जा रही है। मामले कम होने और वैक्सीन लगने के बाद जांच में काफी कमी आई है। विलोबी हाल में तैनात टीम के एक कर्मचारी ने बताया कि मौजूदा समय में महज कैदियाें की जांच हो रही है। इसके अलावा महीनों बीत चुके हैं एक भी व्यक्ति ने काेरोना की जांच नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का नहीं हो रहा पालन
कोरोना से बचने के लिए मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। नए वैरिएंट की जानकारी होने के बाद भी लोग बेपरवाह हैं। बता दें कि नेपाल में भारत से लौटे दो लोगाें में कोरोना का नया वैरिएंट पाया गया था। इसके बाद भी विभाग लापरवाह बना हुआ है।


वर्जन
ऑक्सीजन प्लांट की सक्रियता के साथ ही विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा आईएलआई टेस्टिंग बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। कहीं से कोई भी केस सामने आता है तो विभाग ने इसको लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पुराने नियम एक बार फिर से लागू करने होंगे।
डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed