{"_id":"5eb832838ebc3e9090614d37","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4054264119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान मसाला की दुकानें खुलेंगी, तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान मसाला की दुकानें खुलेंगी, तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पान मसाला की दुकानों को खोलने की परमीशन देते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने तंबाकू और निकोटिन युक्त उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित किया हैै। डीएम ने खपरैल बाजार, बर्तन बाजार और किराना बाजार में संकटा देवी मंदिर की तरफ से प्रवेश करने पर गली में दाएं हाथ पर पड़ने वाली दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी। इसी गली में बाएं हाथ पर पड़ने वाली दुकानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेंगी।
डीएम ने बताया है कि पान मसाला के निर्माण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसमें शासन ने ढील देते हुए प्रतिबंध हटा दिया है। साथ ही तंबाकू एवं निकोटिन युक्त पान मसाला/गुटका के निर्माण/भंडारण/बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि कोविड 19 के तहत दिए जा रहे निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन करें। नियमों को तोडने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।