{"_id":"5ea9b9d98ebc3e90b57aa821","slug":"corona-lakhimpur-news-bly404264019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच और मुरादाबाद से आए 47 श्रमिक क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच और मुरादाबाद से आए 47 श्रमिक क्वारंटीन
विज्ञापन
corona
धौरहरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर गैर जिलों में फंसे श्रमिकों को बस से शेल्टर होम लाया गया है। इसमें 33 लोग बहराइच से और 14 लोग मुरादाबाद से जिले में आए हैं। एसडीएम एस सुधाकरन ने इन सभी 46 श्रमिकों में से 14 लोगों को महरिया और मुरादाबाद से आए 33 लोगों को बीआरसी खमरिया में क्वारंटीन करवाया। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक ईसानगर डॉ. बीके स्नेही को निर्देशित किया है। संवाद
मोहम्मदी: क्वारंटीन सेंटर से भागने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदी। कस्बे के यूडीसीए क्वारंटीन सेंटर से भागने की कोशिश करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर पर 74 लोग क्वारंटीन हैं। मंगलवार की रात एक व्यक्ति ने बाउंड्री कूद कर भागने की कोशिश की। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
निघासन में बनाए 15 आइसोलेशन सेंटर
निघासन (लखीमपुर खीरी)। बाहर से आने वाले मजदूरों और कामगारों को रखने के लिए तहसील प्रशासन ने पंद्रह आइसोलेशन सेंटर तैयार किए हैं। तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने इन सभी स्कूलों व कॉलेजों में जाकर इंतजाम देखे।
विज्ञापन
सरकार के निर्देश के बाद अन्य जिलों व दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूरों और अन्य लोगों को लाया जा रहा है। इनकी तादाद पंद्रह से बीस हजार तक आंकी गई है। इतनी बड़ी तादाद में लोगों को क्वारंटीन रखने के लिए जिले की हर तहसील को डेढ़ से दो हजार तक लोगों को रखने का इंतजाम करने का जिम्मा दिया गया है। निघासन तहसील में बने तीन सेंटरों पर अभी करीब सवा तीन सौ मजदूर क्वारंटीन हैं। तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि डीएम के निर्देश पर इनके अलावा क्षेत्र के तमाम स्कूल-कॉलेजों का मुआयना करके जीजीआईसी निघासन, आईटीआई नौरंगाबाद, मॉडल स्कूल लुधौरी, लालपुर डिग्री कॉलेज, रकेहटी डिग्री कॉलेज, रामाधीन इंटर कॉलेज व लालजी प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर बम्हनपुर, राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज सिंगाही और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तिकुनियां आदि पंद्रह कॉलेजों को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है।
गोला: राशन किट देकर किया विदा
गोला गोकर्णनाथ। सुंदरपुर के प्राथमिक विद्यालय में 14 दिन से क्वारंटीन बाहर से आए मजदूरों को मोहम्मदी तहसील प्रशासन के राहत कोष से लेखपाल अमरीश राज, प्रधान प्रतिनिधि रामकुुमार वर्मा ने राशन किट बांटीं और घर भेजते समय सामाजिक दूरी का घरों में भी पालन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर विनोद पाल, अनूप कुमार, रामकृपाल, रविंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
पलिया: भोजन बांटने के साथ सुनीं समस्याएं
पलियाकलां। नगर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र पहुंचकर सीओ राकेश कुमार नायक ने यहां रुके हुए लोगों की समस्याएं जानीं। गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से बनाए गए भोजन का वितरण भी किया।
उधर तहसील की तरफ से आने वाले लंच पैकेटों में पॉलीथिन का प्रयोग किए जाने पर भी सीओ ने नाराजगी जाहिर की। प्रशासन से बात कर पॉलीथिन का प्रयोग न करने की बात कही।
क्वारंटीन किए गए लोगों को कराया योग
पलियाकलां। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन केंद्र पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह की मौजूदगी में योग गुरू ने लोगों को योग कराया गया।
तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि क्वारंटीन किए गए लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से योग कराया जा रहा है। योग गुरु नियुक्त किया गया है। जो रोजाना सुबह सात से आठ बजे तक क्वारंटीन किए गए लोगों को योग करा रहे हैं। संवाद