फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona infection: district administration should not be overshadowed

कोरोना संक्रमण: भारी न पड़ जाए जिला प्रशासन की ढील

Wed, 15 Jul 2020 07:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Corona infection: district administration should not be overshadowed
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अब तक 176 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा 22 लोग सोमवार को संक्रमित मिले। इससे अब सामुदायिक संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। जिला प्रशासन की ढील लोगों के लिए अब मुसीबत बनने लगी है। लोग इसका नाजायज फायदा उठाकर सड़क से लेकर बाजार में भीड़ बढ़ा रहे हैं। न तो घर से बाहर मास्क लगाकर निकलते हैं और न ही बाजार आदि में सामाजिक दूूूरी के नियमों का पालन करते हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और बाजार में उमड़ रही भीड़ को लेकर व्यापारी वर्ग भी चिंतित है। व्यापारियों का कहना है कोरोना संक्रमण से जिले को सुरक्षित रखने के लिए दुकानों की समय सीमा कम की जाए, जिससे बाजार में बढ़ती भीड़ पर अंकुश लगे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। यहां भी लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना महासंकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। नगर की बाजारों, दुकानों में भीड़ उमड़ रही है। सुबह छह से नौ बजे तक कृषि उत्पादन मंडी समिति में सब्जी, फल मंडी में भीड़ के कारण तिल रखने तक की जगह नहीं बचती। इसी क्रम में कई स्कूलों में बिना यूनिफार्म विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मोबाइल शॉप पर लग रही भीड़
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। शहर की दुकानों पर भीड़ लग रही है। सामाजिक दूूरी के नियमों का भी पालन नहीं हो रहा है।
खपरैल बाजार में भी सामाजिक दूरी के नियम तार-तार
खपरैल बाजार में रोजाना भीड़ उमड़ रही है। न तो नगर वासी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही दुकानदार इसके लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में कभी भी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में हो रहा सामाजिक दूरी का उल्लंघन
मैलानी। इंडियन बैंक/इलाहाबाद बैंक पर रोज भीड़ उमड़ रही है। महिला और पुरुषों की अलग अलग लाइन जरूर लग रही है, लेकिन सामाजिक दूूरी का पालन नहीं हो रहा। बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि योजना का पैसा लेने के लिए भीड़ हो रही है। दो होमगार्ड लगे हैं। मगर, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करा पा रहे। फिलहाल बैंक के भीतर दो से तीन बार सैनिटाइजेशन होता है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही ग्राहकों को अंदर आने दिया जाता है।
दुकानों का समय सुबह 10 से छह ठीक है। संक्रमण रोकने में व्यापारियों को आगे आना होगा। बिना मास्क सामान न दें। निगरानी समितियां भी अपना काम ईमानदारी से करें।
-श्याम कुमार तिवारी मामा, नगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
जब समय निर्धारित होता है तो उसी के अनुसार लोग खरीदारी करते हैं। शाम के समय भीड़ ज्यादा रहती है। दो घंटे समय कम होने से कोई दिक्कत नहीं है। पहले सुरक्षा उसके बाद काम।
-फारुख, फल विक्रेता
शाम को भीड़ कम करने के लिए बाजार का समय दो घंटे कम किया जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में जिले की स्थित भयावह होगी, क्योंकि बिना सख्ती किए लोग नहीं मानने वाले।
-आनंद टंडन, जिला उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन
चाट की बिक्री शाम को ही होती है। समय कम किए जाने से यदि संक्रमण रोकने में मदद मिलती है तो हम तैयार हैं, क्योंकि जान है तो जहान हैं। हम सुरक्षित रहेंगे तो कमाई आगे कर लेंगे।
-ऐकराम गुप्ता, चाट विक्रेता
जिस तरह से कोविड 19 के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं ये अपने आप में चिंता का विषय है। सरकार को चाहिए कि जांच की रफ़्तार को तेज करे और पॉजिटिव लोगों के प्रति सहानुभूति रखते हुए अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराए। सबसे ज्यादा व्यापारी समाज असुरक्षित है। जिलाधिकारी से मांग है कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी मार्केट को तीन दिन कर देें।
-राममोहन सोनी, जिलाध्यक्ष जिला उद्योग व्यापार मंडल
सप्ताह में दो दिन की बंदी कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन प्रशासन का अच्छा कदम है। बाजार खुलने का समय सुबह 10 से शाम आठ बजे तक कर देना चाहिए। व्यापारियों, दुकानदारों को चाहिए कि वे अपने प्रतिष्ठान पर भीड़ न लगने दें और सामाजिक दूरी अपनाएं।

-कैलाश चंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष
उद्योग व्यापार मंडल गोला।
व्यापारिक गाइडलाइन के अनुसार अपनी दुकान खोलें। सामाजिक दूरी अपनाएं। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। अभियान चलाकर निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी विद्यालय में क्लास चलती मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र कुमार वर्मा सीओ गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed