{"_id":"62b8b7fcb1f0520a8660f826","slug":"corona-infection-be-careful-in-the-district-lakhimpur-news-bly4894676187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण : सावधान, जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या हुई 60","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण : सावधान, जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या हुई 60
विज्ञापन
टीकाकरण करती स्वास्थ्य कर्मी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीकाकरण कराने और अलर्ट रहने की दे रहे सलाह
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। जनपद की संक्रमण दर 1.86 फीसद पहुंच गई है। वहीं जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या भी 60 है। करीब 50 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक 34 लाख 32 हजार 687 लोगों को पहली और दूसरी 32 लाख 30 हजार को दूसरी डोज लगी है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों को सतर्कता बरतकर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित कर रहा है। मगर, टीकाकरण की दूसरी और बूस्टर डोज लगवाने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस समय रोजाना दो हजार से अधिक सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। मई के आखिर में संक्रमण दर जहां एक फीसद से कम थी, लेकिन 26 जून तक यह इससे पार हो गई है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इसमें निरंतर उतार चढ़ाव जारी है।
रविवार को सात और मिले कोरोना संक्रमित
जिले में रविवार को सात और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसमें सीएचसी गोला निवासी दो, पलिया के दो, धौरहरा के दो और बेहजम निवासी एक संक्रमित शामिल है। सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
विज्ञापन
राहत: अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर बताते हैं कि कोरोना के मामलों में राहत की बात यह है कि अब तक जो भी संक्रमित मिले हैं सभी होम आइसोलेशन में हैं। किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। दवाएं मुहैया कराने के साथ इनकी निगरानी कराई जा रही है।
पिछले सात दिन में मिले संक्रमित
18 जून- 10
19 जून- पांच
20 जून- चार
21 जून-11
22 जून- छह
23 जून- सात
24 जून- पांच
25 जून- 16
26 जून-सात
आयु- लक्ष्य- पहली डोज- दूसरी डोज
12 से 14-170339- 160401(94.2)-83144(48.81)
15 से 17-282033-298622(105.9)-2345597(83.2)
18 से अधिक-2749495-2892336(105.2)-2662387(93.2)
60 से अधिक-349732-345280(98.7)-30988(86.6)
एहतियाती डोज-384524-81338(21.2)-00
दूसरी डोज लगवाने में लापरवाही पड़ सकती है भारी
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बावजूद लोग दूसरी और एहतियाती डोज नहीं लगवा रहे हैं, जो स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा किशोर-किशोरियां पीछे हैं। इनकी पहली डोज का प्रतिशत जहां 94.2 है तो वहीं 48.8 प्रतिशत ने ही दूसरी डोज लगवाई है। दूसरी एवं बूस्टर डोज लगवाने में लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए टीकाकरण कराने में किसी तरह की कोताही न बरतें।
कोरोना के बढ़ते मामलों को हल्के में न लें
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता बताते हैं कि कोरोना के बढ़ते मामलों को हल्के में बिल्कुल न लें। पिछली लहर को बीते छह माह हो चुके हैं। वैसे भी महामारी की दो लहर के बीच छह माह का अंतर रहता है। टीकाकरण होने के बावजूद छह माह बाद एंटीबॉडी कम होने लगती है। इसलिए जिन लोगों ने अभी तक दूसरी या फिर बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, तुरंत लगवा लें। इसमें लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है।