फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

कोरोनाः सावधान ! दिल्ली से आने वाले बढ़ा सकते हैं खतरा

Sun, 22 Nov 2020 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
रोडवेज बस में बिना मास्क सफर करते यात्री - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलों में कमी आने से यहां लोग कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह हो गए हैं। गलियों, बाजारों, बसों और चौराहों पर जुटने वाले लोगों के मास्कविहीन चेहरे और गाइड लाइन को लेकर लापरवाही इस बात को साबित करने के लिए काफी हैं। यह तब है जब एक बार फिर दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर हालात खराब हो रहे हैं और काफी संख्या में वहां से लोग यहां आ-जा रहे हैं। ऐसे में यह लापरवाही यहां के लोगों के लिए भी घातक हो सकती है।
विज्ञापन

जनपद में सरकारी बसों के अलावा कई लोग अपने वाहनों से दिल्ली जाते हैं। न तो उनकी ट्रेसिंग हो पा रही है और न ही उनका कोई रिकॉर्ड रखा जा रहा है। यही नहीं, किसी प्रकार की पाबंदी न होने से लोग सुबह से रात तक शहर की सड़कों पर चहलकदमी करने के साथ बाजार में भीड़ भी बढ़ा रहे हैं। ऐसे में यदि सावधानी न बरती गई तो जिले के हालात एक बार फिर से खराब हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि बिना मास्क घर से बाहर न निकलें और कोविड के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

जिले में अब तक 7015 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 6754 लोग जहां ठीक हो गए तो वहीं 79 लोगों की मौत तक हो गई। जबकि अब भी जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 182 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
वाईडी कॉलेज में सामाजिक दूरी का पालन नहीं
सोमवार से डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। भले ही कॉलेज प्रशासन कोविड-19 गाइड लाइन का पालन कराने का दावा कर रहा है। मगर, इसकी हकीकत शनिवार को कॉलेज में लगी लाइन बयां कर रही थी।
......
बिना मास्क बस में कर रहे सफर
बस में सफर के दौरान भी लोग मास्क नहीं लगा रहे। इसके लिए न तो चालक परिचालक यात्रियों को टोकते हैं और न ही चेकिंग दस्ता। बसें सैनिटाइज करने की व्यवस्था भी कागजों तक सीमित है।
.......
बाजार में बढ़ती भीड़ बढ़ाएगी मुसीबत
कोरोना से बचाव के लिए तमाम जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बिना मास्क लगाए घर से निकलकर बाजार में भीड़ बढ़ाकर सामाजिक दूरी का पालन तक नहीं करते।

--
अनलॉक की वजह से सरकारी बसों के अलावा लोग अपने वाहनों से अलग अलग जगहों से जनपद में प्रवेश कर रहे हैं और उन्हें रोकने का कोई शासनादेश नहीं है। इस बीच जिला प्रशासन की तरफ से गठित निगरानी समिति को सक्रिय कर दिया गया है, जो कोरोना के जैसे लक्षण दिखने वाले लोगों को चिह्नित कर उनकी जांच करवाएंगे।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed