फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man killed after being hit by a motorcycle in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 01 Nov 2026 02:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Nov 2026 02:58 PM IST
सार

निघासन-ढखेरवा हाईवे पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
man killed after being hit by a motorcycle in Lakhimpur kheri
श्यामसुंदर यादव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में निघासन-ढखेरवा हाईवे पर शनिवार देर रात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रकेहटी कस्बा निवासी श्यामसुंदर यादव (22 वर्ष) पुत्र रमेश निघासन कस्बे के पलिया रोड स्थित एक दुकान पर काम करते थे। शनिवार देर रात वह दुकान से काम निपटाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान निघासन-ढखेरवा हाईवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में श्यामसुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायल युवक को परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि लखनऊ में ही रविवार शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। सीओ शमशेरबहादुर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की लखनऊ ले जाते समय मौत हुई है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed