{"_id":"6589d5117fe39be71406e3f4","slug":"corona-cases-started-increasing-in-nepal-eight-found-infected-in-a-week-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-11685-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल में बढ़ने लगे कोरोना के केस, एक हफ्ते में आठ मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल में बढ़ने लगे कोरोना के केस, एक हफ्ते में आठ मिले संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। गौरीफंटा बॉर्डर पर रविवार को भारत के महानगरों से लौटे 94 लोगों की जांच की गई, जिसमें दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बीते एक सप्ताह में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
भारतीय सीमा से लगे कैलाली जिले की त्रिनगर-धनगढ़ी/गौरीफंटा नाका हेल्थ डेस्क लैब के जयराज ढुन्गाना ने बताया कि रविवार को भारत के महानगरों से आने वाले नेपाली लोगों का एंटीजन परीक्षण किया गया था। 92 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई और दो लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। इसके अलावा बुधवार व बृहस्पतिवार को भी दो-दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अभी तक संक्रमित मिले आठ लोगों का सैंपल वैरियंट जांच के लिए काठमांडू भेजा गया है। भारत में नए कोरोना वैरियंट के फैलने से नेपाल सीमा पर भी आने-जाने वाले लोगों की टेस्टिंग नेपाल की तरफ से बढ़ाई गई है।