फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   convicted of misdeeds sentenced to life imprisonment in Lakhimpur kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में दुष्कर्म बेटे को उम्रकैद की सजा, 80 साल की बुजुर्ग मां से की थी दरिंदगी

Sat, 20 Sep 2025 08:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 08:48 PM IST
सार

मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 80 साल की मां के साथ दरिंदगी की थी। इस मामले में एडीजे भूलेराम ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन
convicted of misdeeds sentenced to life imprisonment in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में शराब के नशे में 80 साल की बुजुर्ग मां से दुष्कर्म करने के दोषी बेटे को एडीजे भूलेराम ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एडीजे भूलेराम ने इस जघन्य मामले में दंडादेश पारित करते हुए इसे मातृत्व को कलंकित करने वाला कृत्य बताया है। अदालत ने कहा कि ऐसे अपराधी किसी तरह की नरमी के अधिकारी नहीं हैं। लिहाजा विशेष परिस्थिति को देखते हुए वह अधिकतम दंड का पात्र है।

विज्ञापन


घटना मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसके साथ बुजुर्ग मां और नाबालिग बेटी रहती थी। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक 28-29 अक्तूबर 2020 की रात शराब के नशे में धुत आरोपी ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की थी। उसकी चीख पुकार सुनकर पीड़िता ने अपनी पोती को बचाते हुए भगा दिया तो आरोपी ने अपनी बुजुर्ग मां को ही हवस का शिकार बना डाला। विरोध पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई थी। वहीं नाबालिग बेटी पड़ोस में जाकर छिप गई थी।
विज्ञापन


पीड़िता के बेटे ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
अगले दिन जब आरोपी ऑटो लेकर चला गया तो पीड़िता ने पड़ोस में अपनी बड़ी बहू व अन्य महिलाओं से रात की वारदात बताई। शरीर पर पड़े खरोंच के निशान भी दिखाए थे। जब इसकी खबर दूसरे शहर में मजदूरी कर रहे पीड़िता के पोते को हुई तो उसने 30 अक्तूबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में बिचपरी पुवायां रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। थाने में बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट अदालत में भी पीड़िता के कलमबंद बयान दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद सहमे परिवारवाले किशोरी को अपने साथ दिल्ली लिए गए थे। लिहाजा तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम को नाबालिग के बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली जाना पड़ा था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए। इस मामले में एडीजे भूलेराम ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए दुष्कर्मी बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने अपने फैसले में यह व्यवस्था दी है कि वसूली गई जुर्माना की रकम में से 15 हजार रुपये का मुआवजा रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पौत्र को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed