फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Controversy arose in Chetna Prerna CLF election

Lakhimpur Kheri News: चेतना प्रेरणा सीएलएफ चुनाव में उपजा विवाद

Tue, 05 Aug 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Controversy arose in Chetna Prerna CLF election
निघासन। ब्लॉक की चेतना प्रेरणा सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के चुनाव को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को सीएलएफ की अध्यक्ष कुसुमा देवी, सचिव रीना देवी और कोषाध्यक्ष राधा देवी ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक शिकायती प्रार्थनापत्र देकर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को चेतना प्रेरणा सीएलएफ की आमसभा के तहत चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें तीन पदाधिकारियों का चयन ईसी सदस्यों ने किया था। यह चुनाव ब्लॉक मिशन मैनेजर ओमप्रकाश, सुनील कुमार, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर रमन पांडे, टीआरआई मैनेजर अब्दुल, वैशाली समेत अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ संपन्न हुआ था।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने दावा किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही, फिर भी निर्मल कौर, कबूतरी देवी, अर्चना और माया लगातार विरोध और विवाद कर रही हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि उक्त महिलाओं ने दबंगई दिखाते हुए कार्यक्रम के साउंड सिस्टम के तार नोच दिए और लुधौरी स्थित सीएलएफ कार्यालय में ताला लगाकर चाबी साथ ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, पूर्व ब्लॉक मिशन मैनेजर कासिम, साजिद और आमिर के करीबी बताए जा रहे बरोठा निवासी आकिब का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहे हैं कि वह दोबारा सीएलएफ पदाधिकारियों का चयन करवा देंगे। मामले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त जितेंद्र मिश्र ने बताया कि ऐसा कोई वीडियो संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा कोई मामला है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed