{"_id":"64948f1858a8a602c00bac87","slug":"construction-work-will-start-soon-on-five-dilapidated-routes-lakhimpur-news-c-4-1-189397-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पांच जर्जर मार्गों पर जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पांच जर्जर मार्गों पर जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के पांच जर्जर व दयनीय मार्गों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।
सांसद रेखा अरुण वर्मा ने बताया कि कस्ता विधानसभा की लखीमपुर मैगलगंज मार्ग मितौली कस्बे के पास नहरपुल से खंजननगर पुल तक, खंजननगर पुल से जमुनहिया पुल तक नहर पटरी मार्ग काफी जर्जर हो गया था। मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के शंकरपुर चौराहा होते हुए कुइंया मदारपुर तक, खजुरिया से देहवा होते हुए पटना तक व फरेंदा चौराहे से पटना तक के मार्ग पर लोगों का पैदल चलना काफी दूभर था।
इसको लेकर प्रमुख सचिव लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिखकर मार्ग को दुरुस्त कराने की बात कही थी। पत्र मिलने के बाद सभी पांचों मार्गों को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सौंप दिया गया था। बताया कि जल्द ही ये सभी मार्गों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। मार्ग स्वीकृत हो जाने की खबर मिलने के बाद लोगों में खुशी की लहर है।