{"_id":"659aee4a438a2f7f9506f2aa","slug":"construction-work-going-on-on-disputed-land-stopped-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-12517-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विवादित जमीन पर चल रहा निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विवादित जमीन पर चल रहा निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन
खीरी टाउन। कस्बा खीरी के मोहल्ला पट्टी रामदास में महीनों से चले आ रहे भूमि विवाद में पुलिस ने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
मोहल्ला पट्टी रामदास निवासी इम्तियाज और सरताज अपने खेत में आरा मशीन लगाने के लिए निर्माण करा रहे थे। जिस जमीन पर काम चल रहा था, उसे दूसरा पक्षा होलिका दहन की जमीन पता रहा है। रविवार सुबह जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो कस्बे के राम बहादुर, राकेश कुमार, सुजीत माथुर, डॉ. सलीम खान, रोशन लाल राजपूत, ऋषिनाथ, अंचल माथुर, रामभरोसे, नरेश बाल्मीकि, अनूप बाल्मीकि, रवि, मूलचंद, सत्येन्द्र सिंह, प्रकाश आदि ने आपत्ति जताते हुए खीरी थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी से मिलकर निर्माण रुकवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
मामले का संज्ञान लेते पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने बताया मोहल्ला पट्टी रामदास में निर्माण चल रहा था, जो कि विवादित है। दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे गए हैं। संवाद