{"_id":"64b9799eece0945c6309efb9","slug":"connections-of-15-farmers-were-cut-if-the-bill-was-not-deposited-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-2015-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिल जमा नहीं किया तो 15 किसानों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिल जमा नहीं किया तो 15 किसानों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
खेत में लगे पोल पर चढ़कर किसान का कनेक्शन काटता विद्युत कर्मी
मैगलगंज। मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के 15 किसानों के कनेक्शन काट दिए। इस भीषण गर्मी में कनेक्शन काटे जाने से किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि इससे सिंचाई बाधित होगी, जिसका प्रभाव फसल पर पड़ेगा।
मितौली तहसील के गांव हैरमखेड़ा को विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर से सप्लाई दी जा रही है। किसानों पर काफी दिनों का बिल बकाया होने के चलते बृहस्पतिवार को बिजली कर्मियों ने 15 किसानों के कनेक्शन काट दिए। बिजली कर्मियों ने बताया कि यह कार्रवाई आरसी जारी होने पर हुई है। इस संबंध में अमीन दामोदर अवस्थी ने बताया कि इन सभी किसानों की आरसी जारी हुई है। उसी का तगादा करने गए थे, लेकिन धनराशि न जमा करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई हुई है।
विद्युत विभाग के जेई राजेश चौधरी ने बताया कि लाइनमैन ने कनेक्शन काटे हैं। जब तक किसान बिल जमा नहीं करेंगे, तब तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। उधर, कनेक्शन काटे जाने से नाराज किसानों का कहना है कि इससे धान की रोपाई करने में मुश्किल होगी। किसानों ने बताया कि कनेक्शन काटने से पहले नोटिस देनी चाहिए थे। यदि पहले सूचना मिल जाती तो कुछ न कुछ इंतजाम कर बिल जमा करा दिया जाता। अचानक आकर कनेक्शन काट देने से फसल खराब हो जाएगी।