फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress secured only in the interests of Dalits

दलितों का हित केवल कांग्रेस में सुरक्षित

Fri, 01 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो  सिकंद्राबाद।
ब्यूरो  सिकंद्राबाद। Updated Fri, 01 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Congress secured only in the interests of Dalits
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- भीम ज्योति यात्रा पहुंची नीमगांव, कस्बे में हुई सभा
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भीम ज्योति यात्रा शुक्रवार को लखीमपुर पहुंची। इस यात्रा का ओयल में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह यात्रा जिले में विभिन्न स्थलों पर भ्रमण करते हुए नीमगांव पहुंची जहां एक सभा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी कर रहे हैं।
नीमगांव में सभा को संबोधित करते हुए भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों के कल्याण के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। दलितों को मान सम्मान और रोजगार के अवसर देने में कांग्रेस हमेशा आगे रही है। अपने को दलितों का मसीहा बताने वाली पार्टियों ने केवल दलितों को छला है। डॉ. अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति चमकाई जबकि कांग्रेस ने हमेशा डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर दलितों का हित किया है। दलितों का हित केवल कांग्रेस में सुरक्षित है।
विज्ञापन

यात्रा के साथ आए पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज बाबा साहब के नाम की राजनीति कर रही है। जबकि दलितों का उत्पीड़न सबसे ज्यादा इन्होंने ही किया है। उन्होंने केंद्र सरकार को समाज में फूट डालने वाली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता को बाबा साहब के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को घनश्याम सहाय, हरिओम कठेरिया, सहसंयोजक मती सुशीला सोनकर, सरलेश रावत, सिद्धिश्री, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, पूर्वमंत्री माया प्रसाद महामंत्री, मोनिस नकवी, उपाध्यक्ष सुजीता कुमारी ने भी सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर प्रह्लाद पटेल, रवि प्रताप सिंह, राजकुमार अवस्थी, चंद्र प्रभा अवस्थी, पुनेश राज, डीके दीक्षित, पंकज, राजेंद्र गुप्ता, मनजीत कौर, रामगुनी, नीरज बाजपेयी, रवि गोस्वामी, बलराम भार्गव, सोनू कनौजिया, अनुज, अभय, आशीष, सर्वेश, विवेक विपिन और प्रकाश आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed