{"_id":"6830aaf746b590121c08afa2","slug":"complaints-should-be-resolved-on-priority-sujita-kumari-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-146530-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का प्राथमिकता पर हो निस्तारण : सुजीता कुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का प्राथमिकता पर हो निस्तारण : सुजीता कुमारी
विज्ञापन
महिला थाने में शिकायत सुनने के दौरान मौजूद राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी-संवाद
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार में आधी आबादी को सुरक्षा व सम्मान मिल रहा है। उन्होंने बालिका सुरक्षा एवं उनके अधिकार, कन्या सुमंगला योजना, महिला एवं बाल सम्मान कोष, हेल्पलाइन 181, 1090, 1098, 112, 102, वन स्टॉप सेंटर पर मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श, बाल श्रम पर रोक, बाल विवाह पर रोक, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, आत्मरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी आदि का निरीक्षण कर थाने में सफाई का जायजा लिया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान, एंटी-रोमियो, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संचालन, पिंक बूथ समेत महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को प्रभावित करने वाली योजनाओं व चलाए जा रहे अभियानों के बारे में जानकारी ली।