फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Committee president and brother accused of indecency and attempted assault

Lakhimpur Kheri News: समिति अध्यक्ष और भाई पर अभद्रता व मारपीट के प्रयास का आरोप

Sun, 23 Aug 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Committee president and brother accused of indecency and attempted assault
पलिया गन्ना समिति में नारेबाजी करते कर्मी। संवाद - फोटो : अटल पार्क के बाहर युवक का गिरेबान पकड़ झकझोरती युवती। वीडियो ग्रैव
पलियाकलां। सहकारी गन्ना विकास समिति के कर्मचारियों ने अध्यक्ष अभिषेक कुमार अवस्थी और उनके भाई निशांत कुमार अवस्थी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, उन पर कर्मचारियों ने लगातार प्रताड़ित करने, गाली-गलौज करने और मारपीट की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। समिति में कार्य बहिष्कार कर कर्मियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

समिति के सभी कर्मचारियों ने गन्ना एवं चीनी उद्योग, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के आयुक्त को एक शिकायती पत्र भेजा है। आरोप लगाया कि 22 अगस्त 2026 को अध्यक्ष के छोटे भाई निशांत कुमार अवस्थी ने माहौल बिगाड़ते हुए समिति के डेटा प्रभारी रमाशीष मौर्य पर सभी कर्मचारियों के सामने हमला करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि अध्यक्ष और उनके भाई द्वारा खुलेआम दी जा रही धमकियों और गुंडागर्दी के कारण कार्यालय में काम करना असंभव हो गया है। दहशत के माहौल के चलते डरे-सहमे कर्मचारियों ने विभाग से मांग की है कि जब तक इन पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका इस समिति से अन्यत्र सामूहिक स्थानांतरण किया जाए ताकि वह अपने परिवार की सुरक्षा के साथ काम कर सकें। उन्होंने इस पत्र की एक प्रति एसडीएम को भी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सचिव ज्ञान प्रकाश का कहना है कि हमारे कर्मचारी की मांगों पर जब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हम कार्य नहीं करेंगे।
समिति अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी का कहना है कि हमले आदि के प्रयास के आरोप बेबुनियाद हैं। उनके द्वारा कार्यों को नियमों के तहत करवाए जाने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के उनके कदमों के खिलाफ सोची समझी रणनीति के तहत उनके खिलाफ ये सब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed