फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Commissioner saw progress, instructions to get 500 vaccinations daily

कमिश्नर ने देखी प्रगति, रोजाना 500 के टीका लगवाने का निर्देश

Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Commissioner saw progress, instructions to get 500 vaccinations daily
लखीमपुर खीरी। जिले नोडल अफसर व मंडलायुक्त रंजन कुमार ने शुक्रवार को स्कूलों में बने टीकाकरण शिविर की जांच कर प्रगति देखी। इस दौरान उन्होंने किशोर-किशोरियों को टीकाकरण के लाभ बताए। साथ ही रोजाना 500 किशोर-किशोरियों को टीका लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रंजन कुमार शुक्रवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर के साथ टीकाकरण स्थल अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, अबुल कलाम आजाद कन्या इंटर कॉलेज की पड़ताल की। उधर, ब्लॉक फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत सिंघानिया, सिसौना, मैनहा एवं जिला अस्पताल का टीकाकरण शिविर देखा। निरीक्षण के समय अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन के लाभ बताए। वैक्सीन लगवा चुके छात्रों को दो दिन का अवकाश देने के भी निर्देश दिए। अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्रा मुस्कान से बात कर भविष्य में बनने की चाहत पूछी। प्रधानाचार्य सीमा टंडन ने 744 बालिकाओं का नामांकन होना बताया। इस पर सीएमओ को दो अन्य टीम लगाने के निर्देश देते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण होने पर प्रधानाचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उनका काफिला फूलबेहड़ के प्राथमिक विद्यालय पहुंचा। लाइन में खड़े लोगों से शिविर की जानकारी कैसे मिलने की जानकारी की। इस पर ग्रामीणों ने मुनादी होना बताया। सीडीओ को ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देते हुए प्रतिदिन 500 लोगों का वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित करने का कहा। उन्होंने कहा इसके लिए शिविर वार समीक्षा होगी।
विज्ञापन

रैन बसेरा पहुंचे कमिश्नर, परखी व्यवस्थाएं
मंडलायुक्त रंजन कुमार बृहस्पतिवार रात 10 बजे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के साथ रोडवेज बस अड्डे पर नगर पालिका के रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला एवं पुरुषों के लिए एक ही परिसर में बने अलग-अलग रैन बसेरे देखे। रात गुजार रहे लोगों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। रैन बसेरा प्रभारी पालिका लिपिक देवाशीष मुखर्जी ने सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल एवं सर्दी से बचने के लिए रूम हीटर होना बताया। इसके बाद उन्होंने ओवरब्रिज के नीचे बने 32 बेड वाले रैन बसेरा देखा। इसमें 30 पुरुष व दो महिलाएं मिली।ं वहां पर मौजूद इंतजामों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही अलाव स्थल देखे। एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार, ईओ आरआर अंबेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर के निर्देश पर स्कूलों में हुआ टीकाकरण
नोडल अफसर का फरमान मिलते ही डीआईओएस ने टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीएमओ को शुक्रवार को करीब दो लाख लोगों के वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य दिया। इसके लिए उन्होंने वर्चुअल बैठक कर जिम्मेदारों को अभियान में क्या करना है और कैसे करना है भी बताया। वहीं सेक्रेटरी को गांव में घर-घर जाकर मुनादी कराकर टीकाकरण स्थल की जानकारी देने के निर्देश दिए। शुक्रवार दोपहर तक जीआईसी में पंजीकृत 676 छात्रों के सापेक्ष 270 का टीकाकरण हो गया था। प्रधानाचार्य विपिन मिश्रा ने बताया कि शत प्रतिशत छात्रों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed