फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Clouds prevailed throughout the day, it rained for several hours

दिन भर छाए रहे बादल, कई घंटे हुई बूंदाबांदी

Tue, 07 Dec 2021 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day, it rained for several hours
प्रतीकात्मक
शाम होते ही पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ी, बारिश के इंतजार में किसान
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली, जिससे सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद कई घंटे तक रिमझिम बूंदाबांदी होती रही। इससे शाम होते ही ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम साफ होने का अनुमान जताया है। साथ ही इस सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है।
दिसंबर का पहला सप्ताह बीतने के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार नजर आने लगे हैं। सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे, जिससे धूप नहीं निकली। बूंदाबांदी का सिलसिला कई घंटे तक चलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे किसानों को थोड़ी मायूसी भी हुई, क्योंकि बारिश होने से गेहूं के खेतों में मुफ्त की सिंचाई हो जाती। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आने का सिलसिला शुरू हुआ है, जो सप्ताह भर जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से धूप निकलेगी, जिससे दिन के अधिकतम तापमान में मामूली वृद्घि होगी, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान गिरेगा। मसलन मंगलवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 11 तक पहुंचेगा। इसके बाद भी न्यूनतम तापमान नीचे खिसकने का क्रम जारी रह सकता है, जिससे बुधवार को 10 डिग्री, शुक्रवार को नौ डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है।

किसान बोले, अगर बारिश हुई तो होगा फसलों को फायदा
अमीरनगर। कई दिनों से उमस के बाद सोमवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी के साथ हल्की ठंडक बढ़ गई। बादल देखकर किसानों को उम्मीद थी कि बारिश हो जाएगी, लेकिन पूरे दिन बादल छाए रहे। क्षेत्र के किसान राजपाल सिंह यादव, इखलाक खां, रणबीर सिंह, महेंद्र सिंह ने बताया कि लाही, गेहूं और गन्ने की फसल में पानी की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed