फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

जिओ लोकेशन के बाद ही सड़कों की मरम्मत कराई जाए

Sat, 04 Sep 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने 50 लाख से ऊपर धनराशि वाली परियोजनाओं की वित्तीय व भौतिक प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन सड़कों की मरम्मत या गड्ढों की पैचिंग होनी है, उनकी जिओ लोकेशन के बाद ही मरम्मत हो।
विज्ञापन

डीएम ने डीएसटीओ को निर्देश दिए कि आगामी बैठक में कार्यदाई संस्थाओं के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी को भी बुलाया जाए। सभी वर्किंग एजेंसी चल रहे विकास कार्यों कि श्रमिकों की संख्या सहित गूगल सीट पर डेली रिपोर्टिंग करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जल निगम ने जो काम पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया है, उसे समय से पूर्ण करा लिया जाए।
विज्ञापन

बैठक के आरंभ में डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह ने वर्किंग एजेंसीवार माह अगस्त में विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। इसके बाद डीएम ने निर्देश दिए कि सभी जनप्रतिनिधियों को उनकी विधानसभा में पांच वर्षों में कराए गए कार्यों की विवरणिका उपलब्ध कराया जाए। सभी वर्किंग एजेंसी से आगामी छह माह के भीतर पूर्ण होने वाली विकास कार्यों की जानकारी लेकर उनके लोकार्पण की कार्य योजना व तिथि जानी। उन्होंने वर्किंग एजेंसी को आवंटित परियोजनाओं की वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए उपलब्ध धनराशि व उसके सापेक्ष हुए व्यय की अद्यतन स्थिति जानी। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस को निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय पर बन रहे डायलिसिस सेंटर एवं निघासन में निर्माणाधीन पीकू यूनिट के लिए अगली किस्त के आवंटन के लिए अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) को पत्र भिजवाया जाए। बैठक में सीडीओ अनिल सिंह, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय, एक्सईएन पीडब्लूडी एनके यादव, देवेंद्र सिंह सहित सभी कार्यदाई संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed