फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

अब तो हादसा होने पर ही चेतेंगे जिम्मेदार

Sun, 25 Oct 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
हादसे को दावत देती पुनर्भूग्रंट संपर्क मार्ग की टूटी पुलिया। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। नगर की निकटवर्ती और अलीगंज रोड स्थित ब्लॉक बांकेगंज की नौमजरों और आठ हजार आबादी की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट के संपर्क मार्ग की पुलिया दो माह से टूटी है। इसके टूटने से ग्राम पंचायत का अलीगंज रोड मुख्य मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है। वहीं टूटी पुलिया पर बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। जिसमें गिरकर कई बाइक सवार और पशु गंभीर घायल हो चुके हैं। ग्रामवासियों ने कई बार डीएम, एसडीएम को पुलिया पटवाकर संपर्क मार्ग बनवाने की मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा तभी जिम्मेदार चेतेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के मुख्य संपर्क मार्ग की पुलिया के टूटने से आवागमन ठप हो गया है। आसपास निर्माण कार्य हो जाने से पुलिया नि:प्रोज्य हो गई है। यह कार्य ग्राम पंचायत स्तर से होना संभव नहीं है। टूटी पुलिया से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

-वसीउल्ला खां, ग्राम प्रधान, पति पुनर्भूग्रंट।
पुलिया के टूटने से लोगों का आवागमन बंद हो गया है। रात के अंधेरे में हादसे का डर बना रहता है। पुलिया को पाटकर ऊंची चौड़ी सड़क बनवाए जाने की जरूरत है।
- जया अग्निहोत्री, पुनर्भूग्रंट
करीब दो महीने से पुलिया टूटी है, लोग परेशान हैं। शिकायतें भी की गई, लेकिन कोई झांकने तक नहीं आया। जबकि यह संपर्क मार्ग ग्राम पंचायत का एक ही मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-घनश्याम तिवारी,गुप्ता कॉलोनी
संपर्क मार्ग की पुलिया टूटने से लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाकर अलीगंज रोड पर जाना पड़ता है। लगता है कि जिम्मेदार लोग हादसा होने पर ही सुध लेंगे।
- अरविंद सक्सेना, गुप्ता कॉलोनी पुनर्भूग्रंट
पुलिया को दोबारा बनवाने की बजाए उसे पाटकर सड़क को चौड़ा और ऊंची कर दिया जाए तो लोगों को काफी सहूलियत होगी। लेकिन यह काम जल्द होना चाहिए टूटी पुलिया में गिरकर कई लोग घायल हो चुके हैं।
-सुरेश गुप्ता, गुप्ता कॉलोनी पुनर्भूग्रंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed