फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली ‘लाई’ खराब देख भड़के विधायक

Wed, 19 Aug 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
गोला गोकर्णनाथ। बाढ़ प्रभावित गांव में प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई है। विधायक अरविंद गिरि ने खाद्य राहत सामग्री परखी तो बांटी जाने वाली लाई चबाकर देखी तो वह मुंह में चिपक गई तो वह भड़क उठे और एसडीएम, डीएम से शिकायत कर गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा। प्रशासन ने लाई का वितरण रोककर शेष सामग्री वितरित कराई।
विज्ञापन

गोला विधानसभा क्षेत्र में बछेड़ा से लेकर मेंहदी तक दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ग्रस्त हैं। जिनमें एक सप्ताह से पीड़ित परिवारों को तहसील और जिला प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरित कराई जा रही है। चकपुरवा, नयापुरवा सहित कई गांवों में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान विधायक अरविंद गिरि तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी साथ पहुंचे और राहत सामग्री वितरण कराना शुरू की। तभी उनकी नजर लाई के बोरों पर पड़ी। गुणवत्ता में संदेह होने पर उन्होंने लाई चबाकर देखा तो वह मुंह में चिपक गई। जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम अखिलेश यादव, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से की। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लाई के बोरों पर किसी भी फर्म का कोई मार्का नहीं है। विधायक जी ने चिंता व्यक्त की कि पीड़ित परिवारों की सहायता जैसे संवेदनशील विषय पर सप्लायर, अधिकारी गंभीर नही हैं, जिसके कारण पार्टी और सरकार की बदनामी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed