{"_id":"5e0b93d58ebc3e696a2e9e8c","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3901293137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत में मना जश्न, झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत में मना जश्न, झूमे युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को आकर्षित करने के लिए सजाए गए होटल और रेस्टोरेंट
लखीमपुर खीरी। नए साल के स्वागत को लेकर युवा बेहद उत्साहित रहे। नववर्ष पर दिए जाने वाले उपहारों को लेकर बाजार भी पूरी तरह से गुलजार रहा। होटलों और रेस्टोरेंटों में भी दिन भर रात में होने वाले जश्न की तैयारियां होती रहीं। रात के जश्न को लेकर होटल और रेस्टोरेंट को खूब सजाया संवारा गया। रात में जैसे ही घड़ी की सुइयों ने 12 बजाए, उसके बाद शुरू हुआ मस्ती का दौर जोकि देर रात तक चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।
नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खासकर युवाओं ने तो पिछले कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। नए साल का स्वागत करने और 2019 को विदाई देने के लिए लोग शाम होते ही निर्धारित स्थलों पर एकत्र होने लगे। जैसे जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ती जा रही थी वैसे-वैसे लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा था। रात 11:59 पर लोगों ने 2019 को विदाई दी और 12 बजते ही लोग खुशी से झूम उठे। युवाओं ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। होटल और रेस्टोरेंट में गीत संगीत का दौर बुधवार की सुबह तक चलता रहा।