{"_id":"5e01095f8ebc3e87a76286fe","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3891417146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बनी हाईटेंशन लाइन, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बनी हाईटेंशन लाइन, दहशत
विज्ञापन
तिकुनियां। क्षेत्रवासियों के घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। तमाम शिकायतों के बाद भी विभाग ने हाईटेंशन लाइन नहीं हटाई है। हादसों की आशंका को लेकर क्षेत्रवासियों में दहशत है।
क्षेत्र में देवी मंदिर से लेकर पंजाबी कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारा परिसर होते हुए बगिया मोहल्ले तक हाईटेंशन लाइन के खंभे लगे हुए हैं। इन खंभों में लगा हाईटेंशन लाइनों का तार घरों की छतों के ऊपर से निकलता हैं। इससे लोगों को हादसे का डर बना रहता है। इतना ही नहीं विभाग एक ही खंभे से एलटी लाइन और हाईटेंशन तार खींचकर काम चला रहे हैं।
शुक्रवार को बरसोला कला निवासी उस्मान (19) पुत्र रोज अली दो मंजिल पर काम करने के दौरान एलटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था। पूर्व प्रधान राजाराम मौर्य ने बताया कि हाई टेंशन लाइन को हटवाने के लिए उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है। इसके अलावा तिकुनिया स्थित गुरुद्वारा परिसर में निकले एचटी लाइन के तारों को हटाए जाने की मांग गुरुद्वारे के बाबा ने कई बार पॉवर हाउस के अपर अभियंता विकास सिंह से की लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला।
विज्ञापन
एचटी लाइन हटाए जाने को लेकर काम शुरू हो गया है। जिसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। धन की मंजूरी मिलते ही लाइन को हटवा दिया जाएगा।
विक्रम गंगवार, अधिशासी अभियंता(बिजली), निघासन