{"_id":"5df91b3a8ebc3e87be2ce937","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3884020126","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश, ऐसे ही आती रहे टीम, तो बदल जाएगी शहर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश, ऐसे ही आती रहे टीम, तो बदल जाएगी शहर की सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम के आगमन पर पालिका प्रशासन सतर्क हो गया है। शहर की साफ-सफाई जहां विशेष रूप से होनी शुरू हो गई है तो वहीं सालों से जर्जर शौचालयों की दशा भी सुधारी जाने लगी है। शौचालयों का रंग रोधन कराने के साथ ही वहां पर तौलिया, साबुन आदि तक की व्यवस्था की जा रही है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले साल कई शौचालयों का निर्माण कराया गया था। मगर, एक दो को छोड़कर सभी में अब तक ताले पड़े हुए थे। वहीं कई ऐसे शौचालय भी थे जो देखरेख के अभाव में काफी जर्जर हो चुके थे। ऐसे में न तो नगर पालिका ने इनकी ओर ध्यान दिया और न ही इनके ठेकेदरों ने। मगर, बुधवार को दिल्ली से आ ही टीम को लेकर नगर पालिका ने नए बने शौचालयों के न सिर्फ ताले खुलवा दिए, बल्कि उनमें साबुन, लाइट, तौलिया और नैपकिन आदि की व्यवस्था तक करा दी। जो शौचालय जर्जर हो चुके थे उनकी मरम्मत कराकर रंग रोधन भी करा दिया। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे कार्य को लेकर नगरवासियों का कहना है कि यदि ऐसे ही निरंतर टीम आती रही तो एक न एक दिन शहर की सूरत बदल ही जाएगी। मंगलवार को सफाई नायक अशोक कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीम जिला अस्पताल से लेकर जेल तक चोक पडे़ नालों की सफाई करती रही।
बुधवार को दिल्ली से टीम के आने की सूचना मिली है। शहर की सफाई व्यवस्था पर वैसे भी विशेष तौर पर ध्यान दिया जाता है।
-आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी