फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

पहाड़ों में हुई बर्फबारी से कांपा शहर, अभी और बढ़ेगा ठंड का सितम

Wed, 18 Dec 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। चार दिन पहले हुई बारिश/ओलावृष्टि और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों को और सर्द बना दिया है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान भी छह अंक लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस रह गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिनों तक ऐसे ही मौसम का सामना करना पड़ेगा और तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

पहाड़ों से आने वाली ठंडी तेज हवाओं ने तराई को भीषण ठंड और शीत लहर की चपेट में ला दिया है। सोमवार की शाम से शुरू हुई शीत लहर मंगलवार को भी चलती रही। खास बात यह रही कि सुबह से ही कोहरे की चादर आसमान में छाई रही, जिससे दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ जेपी गुप्ता ने बताया कि बारिश से कम हुए कोहरे का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है। दो दिनों तक आसमान में कोहरे की चादर छाए रहने का अनुमान है, जिससे धूप को लोग तरस जाएंगे। इससे गलन और शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा। बारिश होने की संभावना से मौसम विशेषज्ञ ने इंकार किया है। तीन-चार दिन बाद तापमान में गिरावट रुकने की उम्मीद है। तब तक लोगों को बेहद सावधान और सतर्क रहना होगा। नहीं तो सर्द मौसम में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ों से भी आ रहीं सर्द हवाएं
गेटवे-आफ-तराई कहे जाने वाले जिले में उत्तराखंड के पहाड़ों से चलने वाली शीतलहर आती हैं, लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर यहां तक आने से मौसम की मार दोहरी हो रही है। डॉ जेपी गुप्ता के मुताबिक तराई और घने जंगल होने के कारण जिले के तापमान में गिरावट का सिलसिला 15 जनवरी 2020 तक जारी रह सकता है। दोपहर में हल्की मध्यम धूप निकलेगी, लेकिन कुछ घंटों बाद गायब हो जाएगी। इससे तापमान में गिरावट से राहत नहीं मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों का तापमान डिग्री सेल्सियस में
तिथि अधिकतम न्यूनतम
17 दिसंबर 14.0--- 7.0
16 दिसंबर 15.5--- 9.0
15 दिसंबर 16.3--- 8.4
14 दिसंबर 17.2--- 9.2
13 दिसंबर 18.4---10.3

रोडवेज बस अड्डे पर ठिठुरते रहे यात्री
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शीतलहर के चलते हांड़ कंपाती ठंड से लोग ठिठुरते दिखे। दिन में जहां कामकाजी लोग, महिलाएं, स्कूली बच्चे गर्म कपड़ों में तन ढककर निकले वहीं शाम को रोडवेज बस अड्डे पर यात्री ठंड से ठिठुरते दिखे। रोडवेज बस स्टाप पर कहीं भी अलाव जलता नहीं मिला। यात्री गर्म कपड़ों में लिपटे बस के इंतजार में ठिठुरते दिखे। बिछिया से आए यात्री विनोद, डंबर, भारत, विश्नू, बेदे, हरदास आदि ने बताया कि उन्हें हरिद्वार के कोटद्वार जाना है, उनकी बस रात आठ बजे जाएगी। ऐसे में उन्हें करीब तीन घंटे बस अड्डे पर इंतजार करना है। वहीं बस अड्डे के प्रतीक्षालय, दुकानों के बरामदों में यात्री ठंड में कांपते दिखे। डिपो इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि सर्दी से राहत के लिए रोडवेज परिसर में अलाव जलाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed