फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

अब सिपाहियों की कमी से नहीं जूझेंगे थाने

Tue, 17 Dec 2019 06:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। जिले में थानों पर सिपाहियों की भारी कमी के चलते कानून व्यवस्था और गश्त को लेकर काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में एसपी ने 391 पुरुष और 98 महिला सिपाहियों की मंगलवार को थानों में पोस्टिंग कर दी है। इससे अब थानों पर सिपाहियों की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

जिले में महिला थाना मिलाकर कुल 23 कोतवाली और थाना हैं। जिले का अधिकतर क्षेत्र दुधवा टाइगर रिजर्व और नेपाल बॉर्डर से सटा है। जिस कारण यह जिला काफी संवेदनशील माना जाता है और यहां अधिक संख्या में सिपाहियों की जरूरत होती है। सोमवार को पासिंग आउट परेड के बाद मुरादाबाद समेत अन्य कई जिलों से खीरी पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 489 सिपाहियों ने पुलिस लाइन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी को एसपी ने आवश्कतानुसार थानों पर तैनाती दी। जिनमें 98 महिला सिपाही भी शामिल हैं। सिपाहियों की तैनाती के बाद थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और गश्त आदि को लेकर पुलिस को काफी सहुलियत मिलेगी।
विज्ञापन

थानों पर भेजे गए सिपाहियों की संख्या पर एक नजर
थाना महिला पुरुष
कोतवाली सदर 05 30
खीरी 04 15
फरधान 04 15
महिला थाना 08 00
धौरहरा 05 24
ईसानगर 04 16
फूलबहेड़ 04 15
निघासन 05 24
सिंगाही 04 15
तिकुनियां 03 15
पलिया 05 23
संपूर्णानगर 04 15
चंदनचौकी 02 10
गौरीफंटा 02 10
गोला- 05 23
भीरा 04 15
मैलानी 04 15
मोहम्मदी 05 22
पसगवां 05 07
हैदराबाद 04 02
मितौली 04 15
मैगलगंज 04 15
नीमगांव 04 15
489 सिपाही मिले हैं, जिनमें से 98 महिला सिपाही हैं। सभी को आवश्यकतानुसार थानों पर तैनाती दी गई है। थानों पर पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात है।
-पूनम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed