{"_id":"5df5257d8ebc3e87b75c9c94","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3879820116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिलावरपुर कोर्ट के निकट रुकेंगी रोडवेज बसें, बनेगा बस स्टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिलावरपुर कोर्ट के निकट रुकेंगी रोडवेज बसें, बनेगा बस स्टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मोहम्मदी के ग्राम दिलावरपुर स्थित कोर्ट के निकट बस स्टॉप बनाने का आदेश दिया है।
नगर की मिल रोड निवासी अधिवक्ता सुमित कुमार शाह ने 26 नवंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई को लिखे पत्र में कहा था कि मोहम्मदी से तीन किमी पहले ही दिलावरपुर में तीन साल पहले अपर सत्र न्यायालय की स्थापना हुई थी। कोर्ट से मोहम्मदी बस अड्डा तक आने-जाने के साधन न होने से बाहर से आने वाले वादकारियों और वकीलों को दिक्कतें होती थीं और धन का अपव्यय भी होता था।
वकील के पत्र पर परिवहन निगम हरदोई के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहनलाल ने गोला डिपो के एआरएम को पत्र भेजकर दिलावरपुर कोर्ट के बाहर सड़क पर प्रार्थना बस स्टॉप का बोर्ड लगवाने और आने-जाने वाले यात्रियों के बैठने की सुनिश्चित व्यवस्था कराने के आदेश दिए हैं। सुमित कुमार शाह का मानना है कि प्रार्थना बस स्टॉप बनने के बाद वह बार एसोसिएशन मोहम्मदी से एक यात्री शल्टर हाऊस का निर्माण कराने का भी प्रयास करेंगे ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।