फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का चीनी मिल में हंगामा

Tue, 26 Nov 2019 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलियाकलां। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और भारी संख्या में किसानों ने समिति से नारेबाजी के साथ जुलूस निकालकर चीनी मिल में जाकर जमकर हंगामा किया। किसानों ने अपने बकाये भुगतान को लेकर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। साथ ही मिल के गन्ना अधिकारी को मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें पिछले साल का बकाया भी देने की बात कही है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि पूर्व में हुई बैठक के दौरान मिल प्रबंधन ने गन्ना आयुक्त के सामने आश्वासन दिया था कि 10 नवंबर तक किसानों का गत वर्ष का संपूर्ण गन्ना भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान न मिलने से किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। चेतावनी दी कि अगर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अगर किसान करता है तो उसके जिम्मेदार केवल चीनी मिल ही होगी। भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने समिति से चीनी मिल तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला और मिल के चौपहिया वाहन यार्ड में जाकर जमकर हंगामा किया। साथ ही मिल के गन्ना अधिकारी ओपी चौहान को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें पिछले अवशेष गन्ना भुगतान कराने के साथ ही पेराई सत्र 2019-20 का गन्ना भुगतान कराना प्रारंभ करने की मांग की गई है। उधर गन्ना अधिकारी ओपी चौहान ने बताया कि किसान मिल को 31 जनवरी तक का समय दें तब तक भुगतान कर दिया जाएगा। इतना सुनते ही किसान आक्रोशित हो उठे और नारेबाजी करने लगे। किसानों ने मिल प्रशासन को नौ दिसंबर तक का समय दिया है, अगर इस समय में भुगतान नहीं होता है तो किसानों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान गन्ना समिति चेयरमैन विकास कपूर, शेर सिंह सेखों, सेवा सिंह, अमोलक सिंह, अमरीक सिंह, कमलेश राय, मीता सिंह भारी संख्या में किसानों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed