{"_id":"5dd9907a8ebc3e55061a9799","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3851473171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर के हमले में महिला घायल, बकरी के शिकार के लिए आया था जंगली जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर के हमले में महिला घायल, बकरी के शिकार के लिए आया था जंगली जानवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। गोला वन रेंज की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट में जंगल के किनारे बसे मजरा बाबूगंज में घर के बाहर बंधी बकरी का शिकार करने आए किसी जंगली जीव के हमले में एक महिला घायल हो गई है। रेंजर ने किसी छोटे वन्य जीव (सियार) के हमले की पुष्टि की है।
बाबूगंज निवासी 50 वर्षीय कलावती ने बताया कि उसके पति फेरूलाल मजदूरी पैसा है, जो काम के सिलसिले में बाहर गए हैं। दोनों निसंतान है। बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे के करीब उसकी बकरी घर के बाहर बंधी थी जिस पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वह बाहर आई तो जानवर ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में कलावती का बायां हाथ घायल हो गया। उसके बाद जंगली जानवर शिकार की तलाश में पड़ोसी डालचंद के यहां घुस गया। शोर मचाने पर वन्यजीव जंगल की ओर भाग गया। वन्य जीव के हमले से गांव में दहशत का माहौल है।
कोई छोटा वन्य जीव प्रतीत हो रहा है। गांव जंगल के किनारे है। वन्य जीव बकरी के शिकार में वहां पहुंच गया होगा। वन कर्मियों को भेजकर मौका मुआयना कराया गया है। साथ ही पीड़िता से बात भी की गई है। उसके इलाज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
-बनारसीदास शाक्य, रेंजर गोला वन रेंज