{"_id":"5e11cc3f8ebc3e87d700e165","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly3907453144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद दुकान पर छापा, 75 बोरी इफको यूरिया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद दुकान पर छापा, 75 बोरी इफको यूरिया बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला कृषि अधिकारी ने रविवार को शारदानगर चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव में निशा फर्टिलाइजर पर छापा मारा, जहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां मिली। यहां सहकारी समितियों में बेची जाने वाली इफको ब्रांड की यूरिया खाद बरामद हुई है और मौके पर न तो रेट बोर्ड मिला और न ही स्टॉक रजिस्टर। इसके अलावा अन्य अभिलेख भी अधूरे मिले हैं। जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निलंबित करने को कहा है।
जिला कृृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह बड़ागांव में बगैर लाइसेंस के खाद बेचे जाने की सूचना मिलने पर रविवार को निशा फर्टिलाइजर की जांच करने पहुंचे। सबसे पहले रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड पर सवाल उठाए और इसके बाद उन्होंने खाद बिक्री के अभिलेख भी चेक किए जो अधूरे मिले। गोदाम में 75 बोरी इफको ब्रांड की यूरिया खाद मिली जो किसी सहकारी समिति से लाई गई है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान स्वामी युनुस खान से खाद के कागज दिखाने को कहा लेकिन वह नहीं दिखा पाया। लिहाजा खाद को सीज करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकान का लाइसेंस है लेकिन अन्य तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। इफको ब्रांड यूरिया की सप्लाई सहकारी समितियों में की जाती है, प्राइवेट दुकान पर इसकी बिक्री नहीं की जा सकती इसलिए लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।